Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई का निर्विरोध गठन, प्रतीक अग्रवाल बने अध्यक्ष

जमशेदपुर: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, झारखंड प्रदेश के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई का निर्विरोध गठन किया गया। पदाधिकारियों के चयन में किसी तरह की प्रतिद्वंद्विता या विरोध सामने नहीं आया। प्रतीक अग्रवाल को युवा इकाई का अध्यक्ष, ऋषि जालान को महासचिव और केशव गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका, प्रदेश महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, जिला अध्यक्ष मंटू अग्रवाल और जिला सचिव बिमल बकरेवाल ने युवा इकाई के नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन के कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

संगठन की ओर से कहा गया कि युवा शक्ति के सक्रिय जुड़ाव से जिला अग्रवाल सम्मेलन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। युवाओं को समाज के बेहतर भविष्य के लिए संगठित करते हुए सामाजिक सेवा और जनहित से जुड़े कार्यों को नई ऊर्जा एवं विचारों के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी समाज के युवाओं को साथ लेकर सामाजिक हित और जनसेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Post