Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

दसवीं के छात्र ने घर में फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जीसू भवन के समीप मंगलवार देर रात एक 18 वर्षीय छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोहम्मद वजीदुल्लाह खान के रूप में हुई है। वह झारखंड पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों के अनुसार, मोहम्मद वजीदुल्लाह खान की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान कुछ देर बाद उसकी मां की नजर बेटे पर पड़ी, तो वह कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अपने माता-पिता की संतान में एक बहन का भाई था। घटना की जानकारी बुधवार सुबह आजादनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Related Post