Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

*बंगाल की खाड़ी से उठा डिप्रेशन, झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, तापमान में आएगी भारी गिरावट*

राँची//बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब और अधिक गंभीर रूप लेने की तैयारी में है. मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम पिछले छह घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ चुका है और इसके गहरे डिप्रेशन में बदलकर 23 से 24 सितंबर की रात के दौरान उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार करने की प्रबल संभावना है. इस चक्रवाती सिस्टम का सीधा असर झारखंड के मौसम पर भी दिख रहा है, जिसके चलते राज्यभर में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात का दौर शुरू होने वाला है.
*झारखंड में मौसम का हाल और तापमान की स्थिति*
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई. सबसे अधिक 14.4 मिलीमीटर वर्षा जमशेदपुर में रिकॉर्ड की गई. तापमान की बात करें तो सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया. इस मौसमी बदलाव के कारण अगले 4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आने की संभावना है.
*जानें 28 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम का हाल*
• 23 सितंबर: आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या गरज के साथ छींटे पड़ेंगे. कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. दक्षिणी, मध्य (रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो एवं धनबाद) और उत्तर-पूर्वी (गिरिडीह, देवघर एवं जामताड़ा) भागों में भारी बारिश हो सकती है.

Related Post