Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

सीतारामडेरा कुआं मैदान में एक दिवसीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन फाइनल मुकाबला में ब्लैक पैंथर, जादूगोड़ा विजेता

जमशेदपुर। सीतारामडेरा कुआं मैदान बचाओ समिति एवं बिरसा स्पोर्टिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सीतारामडेरा कुआं मैदान के प्रांगण में एक दिवसीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जमशेदपुर शहर सहित पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। नॉकआउट मुकाबलों का रोमांच चौथे राउंड तक जारी रहा। चौथे राउंड में फाइनल मुकाबला ब्लैक पैंथर, जादूगोड़ा और बोदरा स्पोर्टिंग क्लब, सीतारामडेरा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले के बाद ब्लैक पैंथर, जादूगोड़ा की टीम विजयी रही, जबकि बोदरा स्पोर्टिंग क्लब, सीतारामडेरा को रनर-अप घोषित किया गया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में सीतारामडेरा कुआं मैदान बचाओ समिति की संयोजक मंडली के अमल कुमार पॉल, अरुण टोपनो, सौरव खालको, शैलेश खलखो, संजय पॉल, विजय शर्मा, अरविंद प्रसाद, अभिजीत सेन, सुशील लकड़ा, बिरसा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दीपक हेंब्रम, संजू हांसदा, सजल, सुनील बोदरा, रौशन, राज सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Post