Breaking
Tue. Oct 20th, 2026

गदरा में 35 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपित

जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल और पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त सहयोग से गदरा स्थित आनंद मार्ग जागृति में आयोजित मोतियाबिंद जांच शिविर में चयनित 35 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों की आंखों में लेंस का प्रत्यारोपण किया गया।

शिविर के दौरान करीब 100 लोगों की आंखों की जांच की गई थी। चिकित्सकीय जांच के बाद इनमें से 35 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई और उन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। बुधवार को पूर्णिमा नेत्रालय की चिकित्सा टीम ने आनंद मार्ग के सहयोग से सभी चयनित मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया।

आयोजक सुनील आनंद ने बताया कि इस तरह के नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर नेत्र उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि मोतियाबिंद के कारण दृष्टि संबंधी परेशानी झेल रहे लोगों को समय पर इलाज मिल सके। ऑपरेशन के बाद मरीजों को आवश्यक सावधानियों और आंखों की देखभाल के संबंध में चिकित्सकों ने जानकारी भी दी।

Related Post