Breaking
Sun. Sep 6th, 2026

खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस ने मारा धावा; 10 जुआरी गिरफ्तार — चास में गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई, 10 मोबाइल, रु4,840 नकद और ताश की गड्डियां बरामद

बोकारो। चास थाना क्षेत्र के अंसारी मोहल्ला में खंडहरनुमा मकान को जुए के अड्डे में तब्दील कर बड़े पैमाने पर जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। सुधीर खटाल के पीछे स्थित मकान में पुलिस की विशेष टीम ने धावा बोलकर मौके से 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से इलाके में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान जुआरियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, रु4,840 नकद और ताश की गड्डियां बरामद की गईं। मौके पर लाल-काली दरी पर जुआ खेलने का सामान बिखरा मिला। पुलिस ने ताश के 48 पत्ते भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. कुर्बान अंसारी (30), मंटु महतो (37), हसन अंसारी (38), दुलाल स्वर्णकार (35), अजय कुमार रजवार (32), आलोक चटर्जी (44), रफीक शेख (35), मनीष कुमार राय (33), एसके राजा (28) और अब्दुल अंसारी (42) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया है। मामले को लेकर चास थाना कांड संख्या 111/2026 दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी दल में चास एवं आसपास के थानों के पुलिस पदाधिकारी और टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने की उम्मीद बढ़ गई है।

Related Post