Breaking
Thu. Oct 15th, 2026

जिला परिवहन विभाग ने बोकारो थर्मल में ओवरलोड छाई लदा हुआ 7 हाइवा डम्फरो को कीया जप्त, दुर्घटना के बाद लोगों ने किया था छाई ट्रांसपोर्टिग कार्य बंद।

बोकारो थर्मल। बोकारो थर्मल के गोविंदपुर नईबस्ती समीप मुख्य सड़क में छाई लदा हुआ दो हाइवा डमफरों के बीच हुई भिड़ंत के बाद बोकारो जिला परिवहन विभाग की टीम शुक्रवार को बोकारो थर्मल नईबस्ती समीप पहुंची। एवं ओवरलोड छाई लदा हुआ हाइवा डम्फरो की जांच कर ओवरलोडेड सात डमफरो को जप्त किया। एक ही दिशा से जा रहे दो डम्फरो के बीच गुरुवार की रात्रि टक्कर हो गई थी। जिसके बाद लोगों ने गोविंदपुर नईबस्ती मुख्य सड़क को ओवरलोड के खिलाफ जाम कर दिया था। साथ ही जिला परिवहन विभाग को सूचना देकर जांच की मांग किए थे। युक्त हाइवा डम्फर डीवीसी के बोकारो थर्मल एस पौण्ड से छाई लोड कर गोविंदपुर नईबस्ती होते हुवे हजारीबाग की ओर जा रही थी। की
एक हाइवा डंफर ने दूसरे हाइवा डम्फर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे हाइवा डम्फर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस अवसर पर दामोदर बचाव आंदोलन के जिला सह संयोजक श्रवण सिंह, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, सीमा देवी, दिनेश यादव, खिरोधर महतो,लाली यादव, विश्वनाथ यादव,लालमोहन तुरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Post