Breaking
Tue. Oct 6th, 2026

अवैध हथियार और चोरी के 4 बाइक के साथ मुकेश गिरफ्तार, जेल

चतरा : जिला कप्तान अनिमेष कुमार नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कासीयातु टोला चोरबोरा गांव में मुकेश गंझू अपने घर में अवैध हथियार और चोरी का मोटरसाइकिल छुपा कर रखे हुए है। जिसकी सत्यता जांच के लिए एक छापेमारी टीम सिमरिया एसडीपीओ शुभम नागरगोजे भाऊ साहब के नेतृत्व में गठित की गई। छापेमारी टीम ने मुकेश गंझू पिता जेठू गंझू के घर में जब तलाशी ली जाने लगी तो मुकेश गंझू घर से निकल कर भागने लगा ।सशस्त्र बल ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया । घर की तलाशी के दौरान एक अवैध भराठी बंदूक और 4 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किया गया। जिसे लेकर सिमरिया थाना में कांड संख्या 150/26 धारा 317(5)/3(5) बीएनएस एवं 25 (1-B)A/35 आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत चतरा में भेज दिया गया है। यह बातें प्रेस वार्ता में आरक्षी अधीक्षक अनिमेष कुमार ने कही है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, के अलावे थान के सशस्त्र बल शामिल थे।

Related Post