Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

*वृक्षों को राखी बाँधकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

आगामी रक्षाबंधन के अवसर पर सेंट जेवियर स्कूल, बोकारो स्टील सिटी के इको क्लब द्वारा ‘वृक्ष बंधन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वृक्षों को राखी बाँधकर उनके प्रति सम्मान एवं संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वयं सुंदर राखियाँ तैयार कीं और उन्हें विद्यालय परिसर के वृक्षों को बाँधा। जिस तरह भाई-बहन एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं, ठीक वैसे ही वृक्ष भी हमें ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ वातावरण देकर हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। इसलिए यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम भी इन जीवनदायिनी पेड़ों की सुरक्षा का ज़िम्मा उठाएँ। कार्यक्रम प्राचार्य फादर अरुण मिंज की उपस्थिति एवं विद्यालय के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में विद्यार्थियों ने वृक्षों की रक्षा, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

Related Post