इंदौर: राजनीतिक रणनीतिकार और जनसंपर्क विशेषज्ञ डॉ. अतुल मलिकराम को ‘द पॉपुलर स्टोरी’ की ओर से ‘आइकॉनिक पर्सनैलिटीज़ ऑफ द ईयर 2026’ सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान राजनीतिक रणनीति, जनसंपर्क, सामाजिक कार्य और सार्वजनिक संवाद के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है।
‘द पॉपुलर स्टोरी’ डिजिटल और प्रिंट मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे ऐसे लोगों की उपलब्धियों और उनकी कार्ययात्रा को सामने लाता है, जिन्होंने अपने प्रयासों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम किया है। ‘आइकॉनिक पर्सनैलिटीज़ ऑफ द ईयर 2026’ इसके विशेष संस्करण का हिस्सा है। इस संस्करण में स्वास्थ्य, शिक्षा, कारोबार, तकनीक, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक जीवन सहित अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 30 व्यक्तित्वों को शामिल किया गया है।
इस विशेष संस्करण में डॉ. अतुल मलिकराम के राजनीतिक रणनीति, जनसंपर्क और सामाजिक नेतृत्व से जुड़े कार्यों के साथ साहित्य, सार्वजनिक सहभागिता और सामाजिक पहलों में उनकी भूमिका को भी रेखांकित किया गया है।
सम्मान मिलने पर डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “किसी भी सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है। मेरे लिए यह खुशी की बात है कि राजनीतिक रणनीति और जनसंपर्क के साथ सामाजिक मुद्दों पर किए जा रहे कार्यों को भी इस सम्मान में जगह मिली। मेरा प्रयास आगे भी ऐसा संवाद और काम करने का रहेगा, जिसका समाज पर सकारात्मक असर हो।”
डॉ. अतुल मलिकराम पिछले दो दशक से अधिक समय से राजनीतिक रणनीति और जनसंपर्क के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे पीआर 24×7 के संस्थापक हैं और राजनीति, जनसंपर्क तथा रणनीतिक सलाह से जुड़े विभिन्न कार्यों में भूमिका निभा चुके हैं। ‘द पॉपुलर स्टोरी’ ने भी अपने विशेष संस्करण में उनके दो दशक से अधिक के अनुभव और सार्वजनिक संवाद से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया है।
राजनीतिक और पेशेवर गतिविधियों के अलावा डॉ. मलिकराम सामाजिक अभियानों से भी जुड़े रहे हैं। इनमें पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था, जरूरतमंदों के लिए नंगे पाँव अभियान, स्ट्रीट वेंडर्स के लिए ब्रांडिंग तथा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सतत विकास से जुड़े अभियान शामिल हैं।
विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सक्रियता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को देखते हुए उन्हें ‘आइकॉनिक पर्सनालिटीज ऑफ द ईयर 2026’ के लिए चुना गया है। सम्मान के जरिए राजनीतिक रणनीति और जनसंपर्क के साथ सामाजिक सहभागिता को भी उनके सार्वजनिक कार्यों की एक महत्वपूर्ण पहचान के तौर पर रेखांकित किया गया है।

