Breaking
Thu. Aug 20th, 2026

*जगन्नाथपुर में राजीव गांधी की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि*

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर विधानसभा कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक, सत्तारूढ़ दल एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनाराम सिंकु ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सोनाराम सिंकु ने कहा कि राजीव गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को आधुनिक और प्रगतिशील दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कंप्यूटर क्रांति, विज्ञान और तकनीक के विस्तार के साथ युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक, प्रगतिशील और समावेशी भारत के निर्माण की राजीव गांधी की सोच आज भी प्रासंगिक है।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोरायबुरू, मंजीत प्रधान, अफताब आलम, बिपिन लागुरी, बिपिन सिंकु, सोमनाथ सिंकु, सूरज चांपिया, आबिद हुसैन, विक्रम हेंब्रम, सुशील हेस्सा, सावित्री जेराई, लक्ष्मी केराई, रंजन गोप, सुरेश प्रजापति, मथुरा लागुरी, दिनेश प्रधान, हरीश चन्द्र पान, दानिश हुसैन, मामूर कशमी, सरफराज आलम, बबलु गोप, रंजीत गागराई, रोशन पान, राजु हेंब्रम, संतोष मुंडा, मंगल सिंह लागुरी, बुधराम सिंकु, शमशाद आलम, जगदीश हेस्सा, गुरा सिंकु, जग्गू केराई, किंग्सन सिंकु, सनातन सिंकु, महेंद्र तांती, बिशु केराई सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

Related Post