Breaking
Sun. Sep 6th, 2026

*80वें स्वतंत्रता दिवस पर इप्टा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि*

चाईबासा: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) चाईबासा के सदस्यों ने शहीद पार्क स्थित शिला स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और शहरवासी शामिल हुए। इप्टा चाईबासा के संस्थापक तरुण मुहम्मद ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद भारत माता की जय, महात्मा गांधी की जय और वीर भगत सिंह अमर रहें जैसे नारों से शहीद पार्क गूंज उठा। कार्यक्रम में लोगों के बीच मिठाइयां और बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया।

इसके बाद इप्टा सदस्यों ने पोस्ट ऑफिस चौक स्थित अमर शहीद राम भगवान केरकेट्टा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर इप्टा अध्यक्ष कैसर परवेज ने कहा कि देश के वीर शहीद हमेशा लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है।

इप्टा सचिव संजय चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों और विचारों को अपनाकर ही समाज और देश का विकास संभव है। उन्होंने लोगों से सत्य, अहिंसा और सामाजिक एकता के मूल्यों को जीवन में अपनाने की अपील की।

इप्टा संस्थापक तरुण मुहम्मद ने कहा कि आजादी के 80 वर्ष बाद भी देश में गरीबी, भुखमरी, महंगाई, अंधविश्वास और जातिवाद जैसी समस्याएं मौजूद हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या स्वतंत्रता सेनानियों ने ऐसे भारत का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त और बेहतर समाज के निर्माण के लिए सभी लोगों को मिलकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में तरुण मुहम्मद, कैसर परवेज, संजय चौधरी, शीतल बागे, राजू प्रजापति, पप्पू मछुआ, शिव शंकर राम, पल्लव डे, गिरीश दोदराजका और शीला महंता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Post

You Missed