Breaking
Sat. Sep 26th, 2026

**सीआरपीएफ की 26वीं बटालियन ने निकाली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, फिट इंडिया का दिया संदेश**

चास/बोकारो, 16 अगस्त। भारत सरकार एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) महानिदेशालय के निर्देश पर रविवार को फिट इंडिया अभियान-2026 के तहत सीआरपीएफ की 26वीं बटालियन, आईटीआई मोड़, चास में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत आयोजित साइकिल रैली में 26वीं बटालियन के कमांडेंट राजीव रंजन सहित वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रैली का उद्देश्य लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करना तथा फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।

इस अवसर पर कमांडेंट राजीव रंजन ने कहा कि फिट रहना प्रत्येक सैनिक के जीवन का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजन स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और सामूहिक सहभागिता को भी मजबूत करते हैं।

रैली के दौरान सीआरपीएफ जवानों ने आम लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और रैली में उत्साह दिखाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में द्वितीय कमान अधिकारी यशवीर सिंह, एडजुटेंट अरविंद कुमार रजक सहित अन्य अधिकारियों और जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Post