Breaking
Tue. Aug 11th, 2026

नशामुक्त भारत अभियान: जुबली पार्क गेट पर जागरूकता वाहन का दिनेश कुमार ने किया स्वागत

जमशेदपुर। नशामुक्त भारत अभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को जुबली पार्क गेट के समीप जागरूकता वाहन पहुंचा। यहां भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने वाहन का स्वागत किया।

यह जागरूकता अभियान 7 अगस्त से 10 सितंबर तक पूर्वी सिंहभूम जिले में चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।

इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि नशा आज समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे जनजागरूकता अभियानों के जरिए लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल किसी एक संस्था या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए सभी के सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के विजय गौड़, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, सूरज कुमार, शंकर समद, अनिकेत रॉय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

दिनेश कुमार ने जिलेवासियों से अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि लोग अपने परिवार और आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त समाज के निर्माण में सभी से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान “नशे को ना, जिंदगी को हाँ — नशामुक्त भारत, हम सबका संकल्प” का संदेश दिया गया।

Related Post