Breaking
Mon. Aug 10th, 2026

मानसून ट्रेड फेयर का पोस्टर लॉन्च, 17-18 अगस्त को चैंबर भवन में लगेगा मेला

जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आगामी 17 और 18 अगस्त को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में मानसून ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को चैंबर भवन सभागार में फेयर के पोस्टर का विधिवत लॉन्च किया गया।

इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि व्यापार को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय एवं महिला उद्यमियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना चैंबर की प्राथमिकताओं में शामिल है। मानसून ट्रेड फेयर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने शहरवासियों से सपरिवार फेयर में पहुंचकर स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

चैंबर के उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने कहा कि यह फेयर महिला उद्यमिता, स्वरोजगार और Vocal for Local को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच है। फेयर में विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों की आकर्षक रेंज उपलब्ध होगी, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर खरीदारी के कई विकल्प मिलेंगे। उन्होंने बताया कि चैंबर द्वारा वर्ष में दो बार ऐसे ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाता है, ताकि महिला एवं छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर मिल सके।

महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि फेयर को सफल और आकर्षक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर खरीदारी अनुभव देने के साथ प्रतिभागी उद्यमियों को अधिक से अधिक व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराना है।

सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भरत मकानी ने बताया कि फेयर में विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। इससे व्यापारियों को अपने उत्पाद नए ग्राहकों तक पहुंचाने और उपभोक्ताओं को विभिन्न उत्पादों की खरीदारी का बेहतर अवसर मिलेगा।

17 और 18 अगस्त को सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक आयोजित होने वाले इस मानसून ट्रेड फेयर में शहरवासियों के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पाद और खरीदारी के आकर्षक विकल्प उपलब्ध रहेंगे। चैंबर ने जमशेदपुरवासियों से सपरिवार फेयर में शामिल होकर स्थानीय एवं महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष वित्त एवं कराधान राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष पीआरडब्ल्यू अभिषेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष इंडस्ट्री हर्ष बाकरेवाल, सचिव अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती सुमन नागेलिया सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Related Post