Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

पोटका में सर्पदंश से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिकापुर गांव के खर्राबागान टोला में सर्पदंश से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, कालिकापुर निवासी पवन भगत (15) बुधवार रात अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद गुरुवार को उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने आसपास काफी खोजबीन की और उस सांप को भी पकड़ लिया, जिसके काटने की आशंका जताई जा रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि वह जहरीला खड़ीस (नाग) सांप था। किशोर की असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है और स्थानीय लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

Related Post