Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

यूनियन उपाध्यक्ष अस्वस्थ, मिले आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव व अन्य

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा पिछले दिनों बाबा धाम यात्रा के दौरान अस्वस्थ हो गए थे। फलस्वरूप उन्हें इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रविवार को श्री विश्वकर्मा अस्पताल से सकुशल घर आ गए। उनके अस्वस्थ होने की सूचना पाकर उनके अनेक शुभचिंतक मुलाकात करने पहुंचे।

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं ईचागढ़ विधानसभा के प्रत्याशी रहे हरे लाल महतो उनसे मुलाकात किए तथा उनका हालचाल जाना और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय महासचिव प्रोफेसर रविशंकर मौर्य, जिला इकाई के वरिष्ठ नेता एवं कमिंस यूनियन के संयुक्त महामंत्री शंभू शरण, शैलेश कुमार, लकीकांत महतो, संजय मालाकार आदि प्रकाश विश्वकर्मा से मिले।

Related Post