Breaking
Sun. Aug 2nd, 2026

विश्व आदिवासी दिवस व गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी, इंटर कॉलेज जगन्नाथपुर में छात्रों के साथ बैठक

जगन्नाथपुर: इंटर कॉलेज जगन्नाथपुर परिसर में रविवार को आदिवासी हो समाज महासभा और आदिवासी हो समाज युवा महाससभा के पदाधिकारियों ने कॉलेज के छात्रों के साथ बैठक कर विश्व आदिवासी दिवस मनाने तथा आगामी 8 सितंबर को गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने को लेकर चर्चा की।

बैठक में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को विश्व आदिवासी दिवस के महत्व और गुवा गोलीकांड की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी दी। आदिवासी हो समाज महासभा के केंद्रीय महासचिव सोमा कोड़ा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ इंटर कॉलेज जैसे शिक्षण संस्थानों में भी विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आदिवासी समाज के अधिकारों, एकता, भाषा, संस्कृति के संरक्षण एवं विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने छात्रों से सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर समाज के विकास में योगदान देने की अपील की।

बैठक में आदिवासी हो समाज महासभा और आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से 8 सितंबर को प्रखंड एवं अनुमंडल समिति के नेतृत्व में गुवा पहुंचकर गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया। इस पर छात्रों ने विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन और शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने की सहमति जताई।

बैठक में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर सिधु, अनुमंडल उपाध्यक्ष पुतकर लागुरी, कानुराम हेस्सा, जामदार गागराई, योगेश्वर लागुरी, कुशनु केराई, तुरी सिंकू, रामसिंह बाहंदा, अंजानी कायम, मंगलसिंह हेस्सा, पूजा हेस्सा, लाको तियु, किरन सिंकू, मोहिनी सिंकू, दिलीप कुमार गोप, अजय तामसोय, लादूरा सिंकू, संजय हेस्सा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Post