Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

उलीडीह के फुटबॉल मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित फुटबॉल मैदान के समीप शुक्रवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर टाइगर मोबाइल की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गई। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष प्रतीत होती है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान होने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Post