Breaking
Sun. Oct 18th, 2026

पूर्वी सिंहभूम पुलिस में तबादला आदेश जारी, राजकिशोर कुमार और विनाश टुडू को मिली नई जिम्मेदारी

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय से जिलादेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार राजकिशोर कुमार का तबादला कर उन्हें ट्रैफिक सार्जेंट मेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विनाश टुडू को पुलिस लाइन का सार्जेंट मेजर बनाया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विनाश टुडू अपने नियमित दायित्वों के साथ-साथ सार्जेंट मेजर-द्वितीय के कार्यों का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

एसएसपी कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को बिना विलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने तथा अनुपालन प्रतिवेदन कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से विभागीय कार्यों के संचालन में बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता सुनिश्चित होगी।

Related Post