Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम

चतरा : जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह सिंगारो गांव में मंगलवार की अहले सुबह सर्पदंश की दर्दनाक घटना में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान काजल कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह काजल कुमारी को जहरीले सांप ने उस समय डंस लिया, जब वह अपने खेत में सब्जी तोड़ रही थी। परिजनों ने बिना देर किए उसे प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चतरा रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद काजल की जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Post