Breaking
Mon. Jul 27th, 2026

इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा पोशाक भत्ता, यूनियन ने जताया आभार

चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत आरटी जन, वेल्डर, कारपेंटर, चौकीदार और लोहार को लंबे समय से लंबित पोशाक भत्ता का भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से इंजीनियरिंग विभाग के इन कर्मचारियों को पोशाक भत्ता नहीं मिल रहा था। इस मामले को लेकर यूनियन ने मंडल और जोन स्तर के रेलवे अधिकारियों के समक्ष कई बार पत्राचार कर कर्मचारियों की समस्या उठाई। इसके बाद रेल प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आगामी वेतन के साथ ₹6,250 पोशाक भत्ता देने का निर्णय लिया है। यह भत्ता प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में दिया जाता है।

यूनियन ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आर.पी. मीना के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही यूनियन ने मांग की है कि चक्रधरपुर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को आवास भत्ता और साइकिल भत्ता के लंबित एरियर का भुगतान भी जल्द किया जाए।

Related Post