Breaking
Sat. Nov 7th, 2026

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

चाईबासा: भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न और प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सोमवार को चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर की गई।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के राष्ट्रनिर्माण, विज्ञान, शिक्षा और युवाओं को प्रेरित करने वाले योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन सादगी, ईमानदारी, राष्ट्रसेवा और वैज्ञानिक सोच का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का उनका सपना आज भी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला सचिव संतोष सिन्हा, जय किशन सालबुनियाँ, अमर सिंह लागुरी, मो. अफरीदी, देवेश चरण, सुशील दास सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post