Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

*पश्चिमी सिंहभूम में युवा संवाद कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल माध्यम से जुड़े युवा स्वयंसेवक*

चाईबासा: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा एमवाई भारत के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय के सभागार में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के सहयोग से “विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम” के तहत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांत और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना था।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत विभिन्न राज्यों के युवाओं के साथ सीधा वर्चुअल संवाद रहा। प्रधानमंत्री ने युवाओं के अनुभव सुने और उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में देश के 245 जिलों से 5,000 से अधिक युवा वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। पश्चिमी सिंहभूम जिले से भी 20 एमवाई भारत युवा स्वयंसेवकों ने जिला समाहरणालय से कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवा स्वयंसेवकों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने, सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देने तथा ग्रामीण और सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Post