Breaking
Sat. Sep 5th, 2026

पटना में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संतोष अग्रवाल हुए सम्मानित

चाईबासा/पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भवन में 26 जुलाई 2026 को अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों, वरिष्ठ समाजसेवियों तथा विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान समाज के लिए किए गए विशेष कार्यों और उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य संतोष अग्रवाल को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व और सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे समाज के सहयोग और विश्वास का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि आगे भी समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और सामाजिक सेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने सम्मानित सदस्यों को बधाई देते हुए समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Post