Breaking
Sat. Aug 15th, 2026

मारवाड़ी महिला समिति की झूला सजाओ व टेबल रनर प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाई रचनात्मकता

चाईबासा: स्थानीय रुंगटा मैरिज हाउस में मारवाड़ी महिला समिति की ओर से झूला सजाओ एवं टेबल रनर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 10 से 12 महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक ढंग से झूले सजाए, जबकि टेबल रनर की सजावट भी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिभागियों की सुंदर प्रस्तुति के कारण निर्णायकों के लिए विजेताओं का चयन करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

कार्यक्रम में समिति की लगभग 20 सदस्याएं उपस्थित रहीं। इसके अलावा संरक्षिका गोमती जी, एक्स प्रेसिडेंट, आंचल प्रमुख तथा प्रकल्प प्रमुख की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को महिलाओं की प्रतिभा निखारने का बेहतर माध्यम बताया।

इस अवसर पर समिति की सदस्याओं के लिए मनोरंजक गेम प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष की ओर से सभी उपस्थित सदस्याओं के लिए अल्पाहार एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई।

मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष संगीता मुंधड़ा ने सभी प्रतिभागियों और सदस्याओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Related Post