जमशेदपुर। दयानंद पब्लिक स्कूल, बारीडीह में शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह (एनुअल प्राइज डे) उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा, मेहनत और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वी.के. मेहता, अध्यक्ष, जमशेदपुर समाज ट्रस्ट, चेयरमैन एम. ज्ञान टेली तथा उपाध्यक्ष बबलू तंवर के स्वागत से हुई। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रार्थना के साथ समारोह को औपचारिक रूप दिया गया।
मुख्य अतिथि वी.के. मेहता ने अपने संबोधन में विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना की। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम होती है। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है।
इस अवसर पर लगभग 100 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेस्ट डांसर, बेस्ट सिंगर, बेस्ट आर्टिस्ट, बेस्ट काउंसिलर, बेस्ट एथलीट, शत-प्रतिशत उपस्थिति पुरस्कार तथा प्रिंसिपल्स अवॉर्ड सहित विभिन्न विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
विद्यालय की प्राचार्या अर्चना राहा ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में वर्षभर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यही सामूहिक प्रयास विद्यालय की सफलता की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
जूनियर वर्ग के विशेष पुरस्कारों में नंदिनी पाल को बेस्ट आर्टिस्ट, अनिश्का कुमारी को बेस्ट सिंगर, काव्या सिंह को बेस्ट डांसर, अनिरुद्ध सात्रा को बेस्ट एथलीट, तृप्ति कुमारी को बेस्ट काउंसिलर तथा सत्यम सद को प्रिंसिपल्स अवॉर्ड प्रदान किया गया। वहीं संस्कृति माझी, खुशी कुमारी, राधा रानी महतो, दिशा कुमारी, बीना मजूमदार, निश्चल परियार, रिधान सिंह, जीतू कुमार साव, पीयूष गुप्ता और रोहन को शत-प्रतिशत उपस्थिति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

