Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

27 जुलाई को झामुमो जिला समिति की अहम बैठक, शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि कार्यक्रम पर होगी चर्चा

चाईबासा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 27 जुलाई (सोमवार) को सुबह 11 बजे सनसाईन रेस्टोरेंट हॉल, चाईबासा में आयोजित की जाएगी। बैठक जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के निर्देश पर बुलाई गई है।

बैठक में जिले के सभी केंद्रीय सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, जिला वर्ग संगठन के अध्यक्ष एवं सचिव, सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव तथा नगर अध्यक्ष एवं सचिव शामिल होंगे।

बैठक का मुख्य एजेंडा 4 अगस्त 2026 को झामुमो के संस्थापक संरक्षक एवं पद्म भूषण से सम्मानित दिवंगत शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जिला मुख्यालय चाईबासा में उनकी आदमकद प्रतिमा के प्रस्तावित अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार-विमर्श करना है। इसके अलावा जिला अध्यक्ष की अनुमति से अन्य संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

जिला सचिव राहुल आदित्य ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Related Post