Breaking
Wed. Jul 22nd, 2026

श्रावणी मेले के लिए चलेगी इतवारी–मधुपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 1 अगस्त से 29 अगस्त तक पांच फेरे लगाएगी

चक्रधरपुर: श्रावणी मेले में बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने इतवारी और मधुपुर के बीच झारसुगुड़ा–राउरकेला मार्ग से साप्ताहिक श्रावणी स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 1 अगस्त से 29 अगस्त तक कुल पांच फेरे लगाएगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08895 इतवारी–मधुपुर श्रावणी स्पेशल प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन 1 अगस्त से 29 अगस्त तक इतवारी से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी और धनबाद होते हुए अगले दिन सुबह 6:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 08896 मधुपुर–इतवारी श्रावणी स्पेशल प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह ट्रेन 2 अगस्त से 30 अगस्त तक मधुपुर से सुबह 9:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:50 बजे इतवारी पहुंचेगी।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए हैं। इनमें 4 एसी कोच, 10 द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच, 4 सामान्य कोच तथा 2 एसएलआरडी (SLRD) कोच शामिल हैं। इससे लंबी दूरी के यात्रियों और बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में बेहतर सुविधा मिलेगी।

रेल प्रशासन का कहना है कि श्रावण माह के दौरान बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि होती है। ऐसे में इस विशेष ट्रेन के संचालन से छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के श्रद्धालुओं को मधुपुर तक सीधी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही इस मार्ग पर चलने वाली अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा। रेलवे ने यात्रियों से समय रहते टिकट आरक्षित कराने और यात्रा के दौरान रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Post