Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

ट्रेन से कटकर कन्द्रपडीह निवासी एक युवक की मौत

कोडरमा। धनबाद-गया रेलखंड पर प्रखंड के ग्राम कन्द्रपडीह में बीती रात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कन्द्रपडीह निवासी 40 वर्षीय शिव शंकर जायसवाल उर्फ शिबू के रूप में हुई।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा अस्पताल भेज दिया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, हालांकि अभी तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

Related Post