Breaking
Tue. Jul 21st, 2026

शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चाईबासा में विशाल पदयात्रा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया पांच सूत्री ज्ञापन

चाईबासा: देश की शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को लेकर सोमवार को गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन झारखंड पुनरुथान अभियान स्टूडेंट्स विंग के नेतृत्व में टाटा कॉलेज, चाईबासा के मुख्य द्वार से कोल्हान प्रमंडल आयुक्त कार्यालय तक विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में हजारों छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न छात्र और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयुक्त की अनुपस्थिति में राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र आयुक्त के सचिव को सौंपा गया।

पदयात्रा में एनएसयूआई (NSUI), झारखंड छात्र मोर्चा, AIDSO, टाटा कॉलेज एल्युमिनी एसोसिएशन, यूथ इंटक, यूथ कांग्रेस, सेवादल, एससी कांग्रेस, आदिवासी हो समाज सेवानिवृत्त संगठन, देशाउली फाउंडेशन, ईचा-खड़कई बांध विरोधी संघ, कोल्हान आदिवासी एकता मंच, कोल्हान आदिवासी युवा शक्ति, नामा सागेन महिला समिति, कोल्हान छात्र संघर्ष समन्वय समिति, वेस्ट सिंहभूम किक बॉक्सिंग एसोसिएशन, खूंटकट्टी रैयत रक्षा समिति, आंबेडकर जयंती आयोजन समिति, झारखंड आदिवासी युवा संगठन, कोल्हान सर्विसेस तथा झारखंड बचाओ जन संघर्ष मोर्चा सहित कई संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

ज्ञापन में कहा गया कि देश की वर्तमान शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। इसमें उल्लेख किया गया कि विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने और इस्तीफे की मांग की जा रही है, जिसका अभियान स्टूडेंट्स विंग समर्थन करता है।

दूसरी मांग में कहा गया कि नीट यूजी (NEET-UG) पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छात्रों का विश्वास कमजोर किया है और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। तीसरी मांग में पर्यावरणविद एवं शिक्षाविद सोनम वांगचुक द्वारा स्थापित SECMOL की तर्ज पर राज्य की परिस्थितियों के अनुरूप व्यावहारिक एवं सामुदायिक शिक्षा मॉडल लागू करने की मांग की गई। चौथी मांग में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई गई। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति में आवश्यक सुधार तथा परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत टाटा कॉलेज एल्युमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पूरती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की। पदयात्रा का नेतृत्व झारखंड पुनरुथान अभियान स्टूडेंट्स विंग के मेंटर बासिल हेंब्रम, केंद्रीय अध्यक्ष अरिल सिंकू, जिला अध्यक्ष समीर हेंब्रम तथा विभिन्न छात्र संगठनों के छात्र नेताओं ने किया।

इस अवसर पर झारखंड पुनरुथान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु, केंद्रीय महासचिव अमृत मांझी, जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पुरती, विकास केराई, विश्वनाथ बोबोंगा, जगदीश चंद्र सिंकु, सुरेश महतो, जूनिता बिरुआ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में चंद्रमोहन बिरुवा, सुरेश सवैया, सुरेश सोय, माधव चंद्र कुंकल, रेयांस सामाड, साधु हो, प्रीतम बांकिरा, बिरसा तिरिया, यदुनाथ तीयू, रिंकी बांसुरिया, विजय संब्रूई, सूरज मुखी, मो. सलीम, मो. तस्लीम, केदारनाथ कालुण्डिया, बलभद्र सवैया, जागराय कुंडलकेल, प्रिया हेंब्रम, अनंत हेंब्रम, मेचो बिरुली, मनी तपे, जस्मी बिरुआ, प्रकाश पूरती, अनीश गोप, सनातन पिंगुआ, पीपुन बारिक, अल्बिन आएक्का, लक्ष्मण हसदा, अनंत सिंकु, छोटेलाल तमसोय, रिंकी बाईपाई, क्रांति तिरिया, सूरा पूरती, मुकुट कालुण्डिया, महेंद्र जामूदा, विकास पूरती, ब्रजमोहन दिग्गी, उद्देश्य सोरेन, सुशीला बोदरा, हीरामनी देवगम, बिरसिंह बालमुचू, सुकेन हेसा तथा सचिन बोदरा सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post