Breaking
Sun. Jul 12th, 2026

जमशेदपुर में अगस्त में सजेगा ‘इमेज क्राफ्ट एक्सपो’, पोस्टर जारी कर तैयारियों का हुआ आगाज

जमशेदपुर: फोटोग्राफी के क्षेत्र में नई तकनीकों और आधुनिक उपकरणों से स्थानीय फोटोग्राफरों को जोड़ने के उद्देश्य से फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर (एफएजे) ने आगामी ‘इमेज क्राफ्ट एक्सपो’ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को शहर के होटल केनेलाइट में आयोजित समारोह के दौरान 11, 12 और 13 अगस्त को होने वाले तीन दिवसीय ‘इमेज क्राफ्ट एक्सपो’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

समारोह में ‘इमेज क्राफ्ट’ के संचालक शंकर दास और पिंकी दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एसोसिएशन की ओर से दोनों अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान बताया गया कि एक्सपो में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से जुड़ी नवीनतम तकनीक, आधुनिक कैमरा उपकरण, एडिटिंग टूल्स तथा उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों के अनुभव साझा किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के पेशेवर और उभरते फोटोग्राफरों को नई जानकारी और कौशल प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि यह आयोजन जमशेदपुर और आसपास के फोटोग्राफरों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। वहीं सचिव दलजीत सिंह ने बताया कि एक्सपो के माध्यम से स्थानीय फोटोग्राफरों को राष्ट्रीय स्तर की तकनीकों और उद्योग के बदलते स्वरूप से परिचित कराया जाएगा, जिससे उन्हें अपने पेशे में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

पोस्टर विमोचन समारोह में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिव शंकर गोराई, उपाध्यक्ष कमलेश, सह-सचिव राजेश और बलराम सरदार, सह-कोषाध्यक्ष विनय, पूर्व अध्यक्ष अशोक केशरी, पूर्व सचिव रुपेश के अलावा कार्यकारिणी सदस्य रवि कुशवाहा, रंजीत सिंह गाबरी, ओम प्रकाश, नंदू रजक, हरिनारायण, रजनीश सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष आनंद सिंह और सचिव दलजीत सिंह ने शंकर दास एवं पिंकी दास का जमशेदपुर आगमन और आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि अगस्त में आयोजित होने वाला ‘इमेज क्राफ्ट एक्सपो’ शहर के फोटोग्राफी उद्योग के लिए एक नई पहचान स्थापित करेगा।

Related Post