बोकारो इस्पात प्रबंधन एवं जिला प्रशासन कुश्ती खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा दे: धर्मवीर।
बोकारो;- बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि 10 से 12 जुलाई 2026 तक हरियाणा के हिसार में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता अंडर 23 होने जा रहा है।इस राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हेतु बोकारो के06 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जो बोकारो के लिए गर्व की बात है। बोकारो के चयनित खिलाड़ी झारखंड टीम के साथ हिसार हरियाणा के लिए रवाना हुए। धर्मवीर सिंह ने कहा कि बोकारो में 7एंव 8 जून को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता अंडर 23 का सफल आयोजन बोकारो जिला कुश्ती संघ एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ था। जिसमें झारखंड के सभी जिलों से पहलवान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और विजेता खिलाड़ियों का चयन किया गया था। धर्मवीर सिंह ने कहा कि बेहद सीमित संसाधन एवं अभाव में भी बोकारो जिला के पहलवान खिलाड़ी अपना जलवा दिखा रहे हैं। अगर इन पहलवान खिलाड़ियों को उच्च कोटि का प्रशिक्षण,,एक सभागार एवं रेसलिंग मैट ,कीट, सहित अन्य सभी संसाधन मिल जाए तो राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता बनकर बोकारो एवं झारखंड का नाम रौशन करेंगे। बोकारो इस्पात प्रबंधन एवं जिला प्रशासन कुश्ती खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा दे। हिसार में होने वाले राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बोकारो के 04 पुरुष एवं 02 महिला पहलवान झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पुरुष वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती में 1. शिवम कुमार 65केजी 2.नीमचंद महतो 125 केजी । ग्रीको रोमन कुश्ती में 1.अभिषेक कुमार सिंह 60केजी 2.सोनू कुमार महतो 130 केजी
महिला वर्ग में 1.सिमरन कुमारी 55केजी 2.कुमकुम कुमारी 62केजी।कोच राजू कुमार हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए चयनित सभी खिलाड़ियों एवं कोच को शुभकामनाएं एवं बधाइयां देने वाले में प्रमुख हैं बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय कोच मृत्युंजय नाथ चौधरी, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, रणधीर कुमार,मालती कुमारी, उमेश कुमार सहित अन्य थे।
संसाधनों के अभाव में भी जलवा बिखेर रहे हैं बोकारो के पहलवान: धर्मवीर।

