जमशेदपुर: केरल समाजम मॉडल स्कूल में सेफ क्लब के तत्वावधान में कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात व्यवहार और सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक बनाना था।
कार्यक्रम में ट्रैफिक डीएसपी श्री नीरज मुख्य अतिथि एवं संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग के उपायों तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में छात्रों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनका संबोधन छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।
इस कार्यक्रम का संचालन सेफ क्लब की मॉडरेटर ट्र. सबोर्नी के मार्गदर्शन में किया गया, जिनके प्रयासों से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुजाता सिंह, प्राचार्या रीना बनर्जी तथा उप-प्राचार्य ए. एल. अब्राहम का इस पहल को निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त हुआ।
यह सत्र छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रभावशाली साबित हुआ, जिससे उनमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूती मिली।

