जमशेदपुर/ पोटका
पोटका के जानमडीह संस्कृति भवन में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट तथा प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन वतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक संजीव सरदार, विशिष्ट अतिथि मुखिया काली पद सरदार, एवं पंसस रघुनाथ सरदार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 122 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक संजीव सरदार ने कहा कि रक्तदान महादान है, और इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इस सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में चिलचिलाती धूप में रक्तदान शिविर पहुंचकर , रक्तदान करना, इन युवाओं का जोश सराहनीय है। इस मौके पर ट्रस्ट के मनोरंजन सरदार, कमल कृष्ण सरदार, राजेंन सरदार, रतन सरदार, गुरु पद सरदार, खिरोद सरदार, सुनीता सरदार ,भोलेनाथ सरदार, कालिदास सरदार, दीपक सरदार आदि के साथ प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के टीम उपस्थित रहे।

