Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

जिले में ‘प्रोजेक्ट जागृति’ का शुभारंभ, हर माह 24 को होगा रक्तदान शिविर*

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘प्रोजेक्ट जागृति’ का शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत अब प्रत्येक माह की 24 तारीख को जिले के विभिन्न प्रखंडों में नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

प्रोजेक्ट के तहत आज जिले के कई प्रखंडों में रक्तदान शिविर आयोजित हुए। सदर चाईबासा प्रखंड के एमटीसी सदर अस्पताल परिसर में 105 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 99 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। तांतनगर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 37 डोनर ने पंजीकरण कराया और 36 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।

झींकपानी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 40 डोनर ने पंजीकरण किया, जिसमें 33 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इसी तरह टोंटो प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 36 डोनर ने पंजीकरण कराया और 22 यूनिट, मंझारी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 39 डोनर ने पंजीकरण कर 22 यूनिट तथा चक्रधरपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 53 डोनर ने पंजीकरण कर 40 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

इस प्रकार प्रोजेक्ट जागृति के तहत जिले के छह प्रखंडों में आयोजित शिविरों में कुल 252 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

रक्तदान शिविर में सिविल सर्जन ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठन और आम नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करते हुए अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया।

Related Post