Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

28 पुलिसकर्मियों के निलंबन पर बवाल……..  झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने एसपी को हटाने की मांग उठाई —नियंत्रण में विफलता छुपाने की कोशिश- निर्दोष कर्मियों का निलंबन वापस लेने की चेतावनी

बोकारो। पिंडराजोरा थाना कांड में एक साथ 28 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के निलंबन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए बोकारो के पुलिस अधीक्षक को अविलंब हटाने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित कांड की समीक्षा और कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नियंत्रण के अभाव और अपनी विफलता छुपाने के लिए एक ही थाना के 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया, जो न्यायसंगत नहीं है। मुर्मू ने स्पष्ट कहा कि पुलिस एसोसिएशन अपने सदस्यों के न्याय के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है और जरूरत पड़ी तो सरकार एवं उच्च प्राधिकार के समक्ष आंदोलन तेज किया जाएगा। एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में निर्दोष पुलिस पदाधिकारियों का निलंबन तत्काल वापस लेना और ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना शामिल है। इस मुद्दे पर अब पुलिस महकमे के अंदर भी हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

Related Post