Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

बुंडू में पेड़ से लटके युवक-युवती के शव बरामद, इलाके में सनसनी*

पहचान नहीं होने से बढ़ी रहस्य की परत*

*रांची :* बुंडू थाना क्षेत्र के माझी टोला स्थित पगला बाबा मैदान के समीप उस समय सनसनी फैल गई जब एक पेड़ से युवक और युवती का शव लटका हुआ बरामद किया गया।

स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही इलाके में भीड़ जुट गई और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।

Related Post