Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

पूजा महतो हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

पूजा महतो हत्याकांड को लेकर आक्रोशित लोगों ने जिप उपाध्यक्ष सह आशु नेत्री बबीता देवी के नेतृत्व में सुभाष चौक चास से भारत माता प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान रितिका के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग उठाई गई और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्ती लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इस मौके पर अश्विनी महतो, दुर्गा चरण महतो, प्रदीप महतो, सुशेन रजवार, अशोक महतो, रजनी रवानी, गायत्री देवी, बंकू बिहारी सिंह, बीरेन्द्र हरि, अभय शर्मा, अमर पाल, मिथिलेश महतो, संतोष महतो, प्रफुल्ल महतो, रतन महतो, कारण महतो, सन्तु सिंह समेत आजसू पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

मौके पर आजसू पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि पुष्पा हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही साफ तौर पर उजागर हुई है। उन्होंने कहा कि यदि थाना स्तर के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाती है, तो पुलिस कप्तान पर भी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Post