Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

दुम्बीसाई गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, डायन प्रथा व सामाजिक कुरीतियों पर दी गई जानकारी

चाईबासा: राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में 13 अप्रैल 2026 को दुम्बीसाई गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डालसा और महिला कॉलेज एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष मौहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों और छात्राओं को संबोधित करते हुए डालसा की कार्यप्रणाली और संरचना की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001 के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस दौरान डायन प्रथा पर विशेष चर्चा की गई और लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए प्राधिकार के पंपलेट का वितरण किया गया।

इसके साथ ही नशा मुक्ति, बाल विवाह, बाल श्रम और मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इन कुरीतियों को समाप्त करने के लिए गांव स्तर पर टीम गठन की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

एनएसएस की ओर से कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. अर्पित सुमन ने किया। मंच संचालन बीएड की छात्रा कंचन ने किया। वहीं डालसा की ओर से कार्यक्रम का संचालन पीएलबी रेणु देवी और पीएनबी सोमा बाँस ने किया।

Related Post