Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

अवैध कोयले का काला खेल, देर रात CISF ने निरसा में पकड़ा 5 ट्रक कोयला*

धनबाद :* रात के अंधेरे में कोयले का काला खेल खुलेआम हो रहा है। पुलिस महकमे के लोग सड़कों पर गश्त लगाते है, लेकिन नज़रंदाज़ कर आगे बढ़ जाते है। लेकिन, बीते रात CISF ने सुरक्षाबलों की टीम के साथ रेड किया और 5 ट्रक अवैध कोयला लोड गाड़ी को पकड़ा है। कोयलांचल में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सुरक्षा बलों ने इस बार कमर कसा है। इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

*देर रात चली सीआईएसएफ की छापेमारी*

मिली जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि निरसा के रास्ते अवैध रूप से कोयले की खेप बाहर ले जाई जा रही है। इसी आधार पर टीम ने रविवार रात घेराबंदी की। गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में गुजर रहे पांच भारी ट्रकों को रोका गया। जब इन ट्रकों की तलाशी ली गई, तो वे पूरी तरह कोयले से लदे पाए गए। जब सुरक्षा बलों ने ट्रकों के चालकों से कोयले के परिवहन से संबंधित वैध चालान या अन्य कागजात मांगे, तो वे कोई भी संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं कर सके। कागजात न होने की पुष्टि होते ही सीआईएसएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए ट्रक में BR 01 GP 1715, BR 06 C 6598, BR 44 CA 7207, DD 01 M 9446, BR 24 CD 1281 शामिल है। CISF की टीम ने सभी गाड़ियां निरसा थाना को सौंप दिया है।

Related Post