जमशेदपुर /पोटका
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा की जागरूकता वैन पहुंची पोटका ब्लॉक प्रखंड मुख्यालय सहित पोटका प्रखंड क्षेत्र के,सानग्राम,मदनसाई,पोड़ा भालकी कोवाली,दारूसाई आदि गांव में पहुंच कर सघन जागरूकता अभियान चलाया और ग्रामीणों को डालसा द्वारा दिए जा रहे निःशुल्क विधिक सेवा के बारे में जानकारी दी साथ ही बाल विवाह,बाल मजदूरी,डायन प्रथा,मानव तस्करी,नशा मुक्ति,साइबर ठगी आदि के बारे लोगों में जागरूक किया एवं केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई डालसा की जागरूकता वैन झारखंड राज्य के अंतिम छोर तिरिंग तक पहुंची और लोगों से मिल कर कानूनी जानकारी दिया वापसी के दौरान साप्ताहिक बाजार हल्दीपोखर में लोगों से मिल कर डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराते हुए बुकलेट और पंपलेट भी बांटे गए।जरूरत पड़ने पर पंचायत स्तर पर डालसा द्वारा संचालित विधिक सहायता केंद्र में या लीगल एड क्लिनिक पोटका में संपर्क करने के लिए कहा गया।आज के इस अभियान में जमशेदपुर के पी एल वी जोबा रानी बास्के,सुनीता कुमारी के साथ पोटका से चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,कुरुमीता मुर्मू,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,दुलाल चंद्र मंडल आदि शामिल रहे।

