Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

कैलेंडे के कुम्हार टोला में खराब नलकूप से पेयजल संकट, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग उठाई

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड अंतर्गत ग्राम कैलेंडे के कुम्हार टोला में पिछले लगभग चार महीनों से नलकूप खराब होने के कारण गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। हर घर जल योजना के तहत लगाया गया यह नलकूप लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

बस्ती चलो अभियान के तहत क्षेत्र का दौरा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू गांव पहुंचीं और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग को नलकूप की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। मौके पर मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो और झींकपानी मंडल महामंत्री वरुण सवैया भी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि नलकूप खराब रहने के कारण उन्हें दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इस समस्या से सबसे ज्यादा महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत हो रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब नलकूप की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि उन्हें पेयजल संकट से राहत मिल सके।

मौके पर गांव के दिलीप कुम्हार, विनोद कुम्हार, कमला देवी, शंकरी देवी, पार्वती देवी, ललिता देवी, रवीना देवी, पुष्पा कुमारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Related Post