Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी द्वारा पोटका वीडियो को एक ज्ञापन सौंपकर, विभिन्न पंचायतों में खराब चांपाकल एवं जल मीनार मरम्मत की मांग।

जमशेदपुर/ पोटका

झामुमों पोटका प्रखंड कमेटी द्वारा पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि

भीषण गर्मी को देखते हुए पोटका प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में 14वीं एवं 15 वीं वित्त आयोग के राशि से निर्मित सौर ऊर्जा से संचालित खराब पड़े जल मीनार को 15वीं वित्त आयोग मद से ग्राम पंचायत एवं पंचायय समिति ( tide grand ) बद्ब राशि से मरम्मत कराया जाए,गर्मी दस्तक देना शुरू हो चुका है बहुत जगह सौर ऊर्जा से संचालित जल मीनार खराब पड़ा हुआ है जिसमें पेयजल से संबंधित समस्या उत्पन्न हो रही है पेयजल से संबंधित समस्या को देखते हुए यथाशीघ्र सौर ऊर्जा से संचालित (14 वीं एवं 15 वी वित्त आयोग) के खराब पड़े जल मीनारों को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करना सुनिश्चित करेंगे,प्रखंड के अंतर्गत अनेक पंचायतों में चापानल खराब पड़े हुए हैं उनको भी 15 वीं वित्त आयोग की राशि से मरम्मत करवाए जाए, ताकि गर्मी की दस्तक के पूर्व में ही पेय जल संबंधित समस्या का समाधान हो सके। इस अवसर पर जिला संगठन सचिव विद्यासागर दास,जिला सदस्य भुगलू टुडू, वरिष्ठ नेता रजनी षारंगी, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, सचिव भुवनेश्वर सरदार, उपाध्यक्ष हितेश भकत,चक्रधर महतो, संगठन सचिव वीरेन पात्रो, कालिकापुर पंचायत समिति सदस्य त्रिलोचन टुडू,पोटका पं कमिटी उपाध्यक्ष हराधन मुंडा, चांदपुर पं अध्यक्ष करण मुर्मू,, नरदा पं अध्यक्ष बुलू महतो,युवानेता सीताराम भकत, शंकर चित्रकार, उपस्थित रहे।

Related Post