Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

*वार्ड 14 में टीवी मरीज स्क्रीनिंग शिविर आयोजित, 178 लोगों की जांच*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में चल रहे 100 दिवसीय टीवी मरीज स्क्रीनिंग अभियान के अंतर्गत 8 अप्रैल 2026 को वार्ड नंबर 14 स्थित आम मधु बाजार क्लिनिक में एक शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद धर्मवीर पासवान उर्फ सन्नी पासवान ने की।

शिविर में कुल 178 लोग स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे। इनमें से 56 वल्नरेबल लोगों का हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से जांच किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड पार्षद सन्नी पासवान, आम क्लिनिक मधु बाजार की डॉक्टर सना परवीन, स्टाफ नर्स गुरुवारी सुंडी, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भगवान चंद्र सुंडी, बीटीई सोमनाथ मूर्ति, गुड़िया, कारवां सईया, प्रियंका कुमारी, जिला यक्ष्मा केंद्र के एसटीएस अवनीश कुमार सिंह, अगस्ती प्रधान, टीबी स्वास्थ्य स्वयंसेवक दुर्गेश बिरुवा, एक्स-रे तकनीशियन खुशबू प्रधान तथा कुंदन कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Post