Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चाईबासा द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पीएम श्री उत्क्रमित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, चाईबासा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष मौहम्मद शाकिर और सचिव रवि चौधरी के तत्वावधान में किया गया।

इस दौरान अधिकार मित्र सूरज कुमार ठाकुर और हेमराज निषाद ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा बीमार होने पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी दी।

सूरज कुमार ठाकुर ने बताया कि वर्तमान भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से कई तरह की बीमारियां बढ़ रही हैं।

वहीं हेमराज निषाद ने कहा कि शराब और तंबाकू जैसे पदार्थों के सेवन से भी अनेक गंभीर बीमारियां हो रही हैं। उन्होंने छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने तथा आवश्यक कार्ड बनवाकर रखने की सलाह दी।

कार्यक्रम में छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Post