जमशेदपुर /पोटका
आदिवासी रघुनाथ सिंह भूमिज चुहाड़ सेना, झारखंड प्रदेश कमेटी ने रघुनाथ महतो जी को चुहाड़ विद्रोह का महानायक कहने का विरोध किया है। इस संबंध में सेना के प्रदेश अध्यक्ष महीन सरदार,व समाजसेवी धिरेंद्र नाथ सरदार ने सोमवार को हाता में प्रेसवार्ता का आयोजन कर कहा कि भूमिज समाज के रघुनाथ सिंह व इनके वंशज ही चुहाड़ विद्रोह के महानायक थे, लेकिन सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम रघुवर दास, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक लुईस मरांडी,विधायक पूर्णिमा दास सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न मिडिया में रघुनाथ महतो जी को चुहाड़ विद्रोह का महानायक कहना बिल्कुल गलत है। इसका भूमिज समाज पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने कहा कि इतिहासकारों, लेखकों सहित जानकारों द्वारा चुहाड़ को ही भूमिज का संज्ञा दिया गया है। भूमिज ही चुहाड़ व चुहाड़ ही भूमिज है, इसमें कोई भ्रम नहीं है। चुहाड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ सिंह के वंशज जगन्नाथ सिंह (पितामह) व बैद्यनाथ सिंह (पिता) के द्वारा वर्ष 1766 से 1834 तक देश की आजादी के लिए चुहाड़ विद्रोह शुरू किया था, इनके अलावा सुबल सिंह,मंडल सिंह,लाल सिंह अपने कार्यकाल में आगे बढ़ाया। अब रघुनाथ महतो जी को चुहाड़ विद्रोह का महानायक का सार्वजनिक बयान देने से भूमिज समाज में गहरी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि यह मामला जमशेदपुर सिविल कोर्ट में भी विचाराधीन है। सेना मांग करती है कि अविलंब रघुनाथ महतो जी को चुहाड़ विद्रोह का महानायक बताने के बयान को वापस ले, अन्यथा गलत बयान देने के खिलाफ भूमिज समाज द्वारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस प्रेसवार्ता में नंदलाल सरदार, श्रीकांत सरदार,सुभाष सरदार, यशवंत सरदार, सुधीर सरदार,चंदन कुमार भकत उपस्थित रहे।
वाईट—मोहीन सरदार।

