Breaking
Sun. Apr 5th, 2026

जुमार नदी तट पर 24 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार, मुक्ति संस्था ने निभाई मानवता की मिसाल

राँची। मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करते हुए मुक्ति संस्था ने रविवार, 5 अप्रैल 2026 को जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया। संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी से इन शवों को सम्मानपूर्वक निकालकर सुरक्षित तरीके से पैक किया और जुमार नदी तट तक पहुंचाया, जहां सभी का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।

इस दौरान मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से इस सेवा कार्य में लगी हुई है और अब तक कुल 2153 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का कोई अपना नहीं होता, उनके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाना ही संस्था का उद्देश्य है।

कार्यक्रम के अंत में परमजीत सिंह टिंकू ने अंतिम अरदास की, जिससे माहौल भावुक हो उठा। इस मौके पर संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें रवि अग्रवाल, संजय गोयल, राहुल जायसवाल, विजय धानुका, सौरभ बथवाल, पंकज खिरवाल, निर्मल मोदी, सुमित अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, आदित्य शर्मा, आशीष भाटिया, गौरीशंकर शर्मा, राहुल चौधरी, अरुण कुतरियार, संजय सिंह, नवीन मित्तल, उज्जवल जैन, राजा गोयनका, अमित अग्रवाल, गोपाल गाड़ोदिया, हरीश नागपाल और आर के गांधी सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related Post