जमशेदपुर: मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा मंगलवार को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में वर्ष 2026–2028 सत्र के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संगठन की नई टीम को विधिवत शपथ दिलाई गई और विभिन्न सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात मंच की महिलाओं ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लता अग्रवाल ने झारखंड प्रदेश की नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रभा पड़िया एवं उनकी टीम को शपथ दिलाई। तत्पश्चात जमशेदपुर शाखा की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल और उनकी टीम ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
स्वागत भाषण वर्तमान अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने दिया, जबकि मंच संचालन सचिव मीना अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष मंजू मुसद्दी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस दौरान जमशेदपुर शाखा को झारखंड एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुल 20 पुरस्कार प्राप्त हुए, जो शाखा की सक्रियता, समर्पण और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
नई टीम की घोषणा:
झारखंड प्रदेश टीम में अध्यक्ष प्रभा पड़िया, सचिव मनीसा मित्तल, कोषाध्यक्ष ललिता सरायवाला, उपाध्यक्ष मधु बाकरेवाल, किरण गोयनका, साधना देवरालिया एवं सह सचिव मधु नारनोलिया शामिल हैं।
वहीं जमशेदपुर शाखा की टीम में अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सचिव कंचन खिरवाल, कोषाध्यक्ष सरस्वती अग्रवाल, उपाध्यक्ष मंजू मुसद्दी, मीना अग्रवाल तथा सह सचिव शिल्पी अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर जया डोकानिया, लता अग्रवाल, बीना खिरवाल, मंजू खंडेलवाल, बीना अग्रवाल, सुशीला खिरवाल, सीमा जवानपुरिया, विभा दुधानी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कोयला डूंगरी, गम्हरिया, परसुडीह और सुंदरनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे समारोह और भी जीवंत बन गया।

