Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

खरकई नदी पुल के नीचे छापेमारी, ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार देर रात खरकई नदी के रेलवे पुल के नीचे स्थित बेसमेंट में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय मो. नौशाद को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।

सोमवार को जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तारी के बाद तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 5.35 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मो. नौशाद पहले भी नशे के कारोबार में लिप्त रहा है। वह जुगसलाई थाना से दो बार और बिष्टुपुर थाना से एक बार जेल जा चुका है, जिससे उसके आपराधिक इतिहास का भी खुलासा हुआ है।

इस छापेमारी अभियान में डीएसपी तौकीर आलम के नेतृत्व में थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां, एसआई गौतम कुमार, सुमित लकड़ी, आलोक कुमार, कृष्ण कुमार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Post